Hajipur News: जलजमाव व डेंगू से बचाव की तैयारी में जुटा नगर परिषद
हाजीपुर, जुलाई 14 -- Hajipur News: मानसून के दौरान आमजन को जलजमाव एवं अन्य नागरिक समस्याओं से राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर परिषद ने शहरी क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी है। नगर परिषद क्षेत्र में जल निकासी, साफ-सफाई, नाला उड़ाही, नल-जल योजनाओं की मरम्मत, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तथा मच्छरजनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। नगर परिषद, हाजीपुर के कार्यपालक पदाधिकारी ने मानसून के दौरान संभावित जलजमाव की स्थिति से त्वरित निपटने के लिए 24x7 क्विक रिस्पांस टीम बनाई है। जो पूरी तरह सक्रिय एवं तैयार रहेगी, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। मच्छरजनित बीमारियों की रोकथाम के लिए नगर परिषद के सहायक लोक स्वच्छता एवं अपशिष्ट प्रबंधन पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है कि जलजमाव वाले क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.