हाजीपुर, सितम्बर 6 -- Hajipur News: यहां पानापुर स्थित श्री राधे गजेंद्र बिहारी मंदिर पर चल रहे सात दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव सह श्रीमद् भागवत श्रवण उत्सव का समापन शनिवार की देर रात को किया गया। इस मौके पर हरे कृष्णा हरे कृष्णा कृष्णा कृष्णा हरे हरे,हरे रामा हरे रामा रामा रामा हरे हरे की जयघोष के साथ नंद घर आनंद भयो जय कन्हैया लाल के गूंज गूंजते रहे। कार्यक्रम की समापन के मौके पर महिला श्रद्धालुओं की अपार भीड़ हुई। उन्होंने मंगलगान गाकर श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव को भावमय बना दिया। वही कथा श्रवण कर कृष्ण के बाल लीलाओं और उनके वात्सल्य रूप को सुनकर मंत्रमुग्ध हुए। कार्यक्रम समापन के मौके पर पहुंचे लोगों ने राधे कृष्ण की आरती उतारी,दंडवत प्रणाम कर प्रसाद ग्रहण किया। यह भी पढ़ें- नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की से गूंजा महोत्सव यहां पर वृं...