Hajipur News: जमीन विवाद सुलझाने पर मुखिया को जान से मारने की दी धमकी
हाजीपुर, अक्टूबर 24 -- Hajipur News: बिदुपुर थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर पंचायत के मुखिया शिवनारायण राय और उनके परिवार को गोली मारकर हत्या करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दूसरे पक्ष के दो भाइयों ने मुखिया की पत्नी किसमतिया देवी और उनके बेटे के साथ गाली-गलौज की तथा अवैध हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में मुखिया की पत्नी के आवेदन पर बिदुपुर थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना 23 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 8 बजे की बताई जा रही है। एफआईआर के अनुसार किसमतिया देवी अपने घर के बाहर सड़क पर टहल रही थीं। इसी दौरान उनके घर के सामने रहने वाले बलवंत राणा और यशवंत राणा, पिता अरुण कुमार,स्प्लेंडर बाइक (बीआर 31 एयू 0293) और एक अन्य अज्ञात वाहन से वहां पहुंचे। आरोप है कि दोनों ने किसम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.