हाजीपुर, अगस्त 17 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के भानपुर बरेबा गांव में जमीन विवाद को लेकर एक दम्पत्ति को मारपीट कर जख्मी कर दिया। सभी जख्मियों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में कराया गया। इस मामले में गांव के ही विजय कुमार झा द्वारा दर्ज कराये गये प्राथमिकी में आरोप लगाया गया कि वह अपने दरबाजे पर बैठा था कि इतने में कुछ लोग ट्रैक्टर लेकर आ धमके और जनेरा लगे खेत को जोतने लगा। जब मना किया तो सभी ने मिलकर उसके उपर ट्रैक्टर चढ़ा कर हत्या करना चाहा। वह किसी तरह अपना जान बचाया,इसके बाद भी आरोपी नहीं माना और घेरकर उसके साथ मारपीट करने लगा। बचाने आई उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी किया। साथ ही सोने का चेन भी छीन लिया। इस मामले में विंदेश्वर राय उर्फ भोला राय,प्रमोद झा एवं संजय झा को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। -शैलेन्द्र पांडेय

हिंदी हि...