Hajipur News: जनेरा के खेत से 396 लीटर केन बीयर बरामद
हाजीपुर, अगस्त 22 -- Hajipur News: गुप्त सूचना पर कटहरा थाने की पुलिस ने छापेमारी करते हुए रुसुलपुर फतह गांव स्थित जनेरा के खेत से पिकअप,ठेला लदी 396 लीटर विदेशी बीयर बरामद किया है। बताया गया है कि अंधेरे का फायदा उठाते हुए शराब कारोबारी भागने में सफल हो गया। मामले में कटहरा पुलिस ने पिकअप भान चालक, मालिक, ठेला चालक एवं शराब धंधेबाजों की पहचान करते हुए उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। शराब धंधेबाज स्थानीय राजेन्द्र राय के पुत्र अजय और विजय राय की पहचान की गई है। -अशोक कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.