हाजीपुर, सितम्बर 25 -- Hajipur News: समाहरणालय स्थित जिलाधिकारी के कार्यालय में शुक्रवार को जनता दरबार का आयेाजन किया गया। जिलाधिकारी वर्षा सिंह ने जनता दरबार में दूर दराज से आए लोगों की समस्या और शिकायतें सुनीं। उन्होंने निश्चित समय में जांच और कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इस दौरान कुल 34 परिवादों की सुनवाई की गई।

सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों के निर्देश जनता दरबार के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त परिवादों पर सात (7) दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। प्राप्त परिवाद राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, पुलिस अधीक्षक कार...