Hajipur News: जनता दरबार : डीएम ने 62 परिवादों की सुनवाई की, सात दिनों में कार्रवाई का निर्देश
हाजीपुर, जुलाई 10 -- Hajipur News: हाजीपुर । निज संवाददाता समाहरणालय कार्यालय प्रकोष्ठ में शुक्रवार को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में डीएम ने कुल 62 परिवाद की सुनवाई की। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त परिवादों पर सात दिनों के भीतर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करते हुए प्रतिवेदन जन शिकायत कोषांग को उपलब्ध करवाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि शिकायतों के निष्पादन में किसी प्रकार की लापरवाही अथवा विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। प्राप्त परिवाद राजस्व एवं भूमि सुधार, शिक्षा, पुलिस अधीक्षक कार्यालय, अवर निबंधक, आवास, विद्युत, डीएसओ, आईसीडीएस, आर्म्स, स्वास्थ्य, जीविका, आपदा प्रबंधन, निर्वाचन, सामाजिक सुरक्षा सहित अन्य विभागों से संबंधित रहे। यह भी पढ़ें- Sasaram News: डीएम के जनता दरबार में 175 फरियाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.