हाजीपुर, अगस्त 3 -- Hajipur News: जंदाहा थाने की पुलिस ने थाना क्षेत्र के चकवाजो मलाही गांव स्थित ग्रामीण सड़क से एक बाइक सवार कारोबारी को 95 बोतल अंग्रेजी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार शराब कारोबारी की पहचान जंदाहा थाना के कमालपुर निवासी भोला पासवान के पुत्र विवेक कुमार उम्र करीब 20 वर्ष के रूप में की गई है। इस मामले में जंदाहा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक चंद्र किशोर मंडल द्वारा दर्ज प्राथमिकी में कमालपुर निवासी विवेक कुमार के अलावा राजू कुमार एवं स्प्लेंडर बाइक मलिक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। बरामद अंग्रेजी शराब एवं बाइक को जप्त करते हुए गिरफ्तार कारोबारी विवेक कुमार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। वहीं इस मामले के अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास जारी है।

गिरफ्तारी का विवरण बता दिया गया है...