हाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Hajipur News: महिसौर थाना पुलिस ने बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के महीपुरा गांव से करीब चार लीटर अंग्रेजी शराब के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार की है। बताया गया कि ऑपरेशन नीलकंठ के दौरान माहिसौर थानाध्यक्ष चांदनी कुमारी सांवरिया के नेतृत्व में पुलिस द्वारा शराब के विरुद्ध चलाए गए। छापेमारी अभियान के तहत पुलिस ने बुधवार की देर रात थाना क्षेत्र के महीपुरा गांव से 4 लीटर 320 मिलीलीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं पुलिस द्वारा इस मामले में शराब कारोबारी महीपुरा निवासी स्व.भिखारी चटिया के पुत्र संजय कुमार चटिया को गिरफ्तार किया गया है। बरामद अंग्रेजी शराब को जप्त करते हुए गिरफ्तार शराब कारोबारी संजय कुमार चटिया को गुरुवार को पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। -प्रभात ठाकुर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ...