हाजीपुर, सितम्बर 22 -- Hajipur News: आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए ईओयू ने वैशाली जिले के जंदाहा में छापेमारी की। बिहार राज भवन निर्माण निगम के महाप्रबंधक कमलेश कुमार के ठिकाने पर आर्थिक अपराध इकाई ने मंगलवार को आठ घंटे तक छापेमारी की। सुबह करीब 8:30 बजे से शुरू हुई छापेमारी शाम पांच बजे तक जारी रही। यह भी पढ़ें- बिहार में BSBCCL के भ्रष्ट महानिदेशक कमलेश कुमार के ठिकानों पर रेड, EOU चार ठिकानों पर पहुंचीछापेमारी की प्रक्रिया ईओयू की टीम ने जंदाहा थाना क्षेत्र के सर्वोदय मैदान के पास स्थित पैतृक आवास पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। टीम ने शाम तक विभिन्न दस्तावेज और संपत्ति से जुड़े रिकॉर्ड खंगाले। विशेष न्यायालय निगरानी पटना से सर्च वारंट मिलने के बाद पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व म...