Hajipur News: छोटी दीवाली पर चेहराकलां बाजार में मूर्ति खरीद में रही भीड़
हाजीपुर, नवम्बर 7 -- Hajipur News: छोटी दीवाली पर शनिवार की शाम चेहराकलां बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। बाजार में लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, सजावटी सामान, बर्तन और पूजा सामग्री खरीदने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। बाजार में जगह-जगह सजी दुकानों पर रंग-बिरंगी झालर, लाइट, तोरण और मूर्तियां ग्राहकों को आकर्षित कर रही थीं। दुकानदारों के अनुसार लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति 20 रुपये से लेकर 300 रुपये तक में बिक रही है। इसके अलावा दीप, अगरबत्ती, रंगोली और लाइट की भी अच्छी बिक्री हुई। महिलाएं और बच्चे मूर्ति के साथ-साथ घर सजाने का सामान खरीदते नजर आए। दुकानदारों का कहना है कि शाम होते-होते बिक्री में तेजी आ गई और लोगों में दीपावली को लेकर काफी उत्साह है। यह भी पढ़ें- Almora News: रानीखेत में छोटी दीपावली पर भी बाजार गुलदार, उमड़ी भीड़ उधर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.