हाजीपुर, अक्टूबर 29 -- हाजीपुर में छिनतई की योजना बना रहे दो बदमाश गिरफ्तार Hajipur News: सदर थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार की देर शाम हाजीपुर जंक्शन स्थित नेशनल पेट्रोल पंप के पास छापेमारी कर छिनतई की घटना को अंजाम देने निकल दो शातिर बदमाश को पिस्टल के साथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों बदमाश स्थानीय थाना क्षेत्र के बिशनपुर बलाधारी गांव निवासी श्याम बाबू शाह के पुत्र रंजन कुमार एवं अरुण महतो के पुत्र नीतीश कुमार बताया गया है। पुलिस ने दोनों बदमाश के विरुद्ध सदर थाने में कांड संख्या 755/26 दर्ज कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। यह जानकारी डीएसपी सुबोध कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी। उन्होंने बताया कि एसएसपी शुभांक मिश्रा के द्वारा जिले में निरंतर एवं प्रभाव गश्ती हेतु बाइक गश्ती दल गरुड़ा टीम का गठन किया गया ह...