Hajipur News: छात्र-छात्राएं सहयोग पोर्टल पर दर्ज करें अपनी शिकायत एवं सुझाव
हाजीपुर, अगस्त 28 -- Hajipur News: जिला पदाधिकारी वर्षा सिंह ने जिले के छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे अपनी शैक्षणिक एवं छात्रावास संबंधी समस्याओं तथा शैक्षणिक सुझावों को 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' के माध्यम से ऑनलाइन दर्ज कराएं।
विद्यार्थी सहयोग पोर्टल उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों को उचित स्तर तक पहुंचाने और उनके समयबद्ध समाधान के लिए यह एक उपयोगी एवं सुलभ माध्यम है। विद्यार्थियों की समस्याओं के प्रभावी समाधान एवं शैक्षणिक सुझाव प्राप्त करने के उद्देश्य से 'विद्यार्थी सहयोग पोर्टल' विकसित किया गया है। यह एक रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम है,जिसके माध्यम से छात्र-छात्राएं अपनी शैक्षणिक अथवा छात्रावास संबंधी समस्या के संबंध में ऑनलाइन परिवाद दर्ज करा सकते हैं तथा अपने शैक्षणिक सुझाव भी दे सकते हैं।'विद्यार्थी सहयोग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.