हाजीपुर, अगस्त 13 -- Hajipur News: लालगंज के भगवान शंकर उच्च विद्यालय से घर लौट रही ग्यारहवीं की छात्रा के साथ छेड़छाड़ एवं मारपीट की घटना पर लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद कार्यकर्ताओं का प्रतनिधि मंडल गुरुवार को लालगंज थाना को ज्ञापन सौंपा। इस घटना के अभियुक्त की गिरफ़्तारी की मांग।

घटना का विवरण घटना में शामिल आरोपियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिषद के जिला संयोजक श्लोक यादववंशी के नेतृत्व प्रतिनिधि मंडल ने पूरी बात थानाध्यक्ष के समक्ष रखी। परिषद के सदस्यों ने प्रभारी थानाध्यक्ष से मांग की है कि घटना में शामिल सभी आरोपियों की पहचान कर उनकी अविलंब गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाए। कहा कि छात्राओं के साथ इस प्रकार की घटनाएं किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी और विद्यालय एवं कोचिंग संस्थानों के आसपास छात्र-छात्राओं की सुर...