हाजीपुर, जुलाई 22 -- Hajipur News: कटहरा थाने के एक गांव से नाबालिग छात्रा का अपहरण हो जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें छात्रा के पिता के बयान पर उसी गांव के सात लोगों को आरोपित किया गया है। बताया गया कि छात्रा कोचिंग जाने के लिए घर से निकल ही रही थी कि अचानक चार चक्का गाड़ी स्कार्पियों दरवाजे पर रूकी और छात्रा को जबरन उठा ले भागा। छात्रा के चिल्लाने पर दौड़कर देखा तो आरोपियों को पहचान लिया। किशनपुर तेलौड़ गांव के रविरंजन एवं दीपक दोनों पिता सुधीर राय, टूनटून, अनिल, संजीत सहित सात आरोपी गाड़ी पर सवार थे। पुलिस कार्रवाई करने में जुटी है। -अशोक कुमार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...