Hajipur News: छात्राओं की सुरक्षा के लिए सजग अभया ब्रिगेड, छात्र-छात्राओं से कर रहे संवाद
हाजीपुर, सितम्बर 3 -- Hajipur News: छात्राओं की सुरक्षा और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अभया ब्रिगेड (पुलिस दीदी) द्वारा गुरुवार को हाजीपुर शहरी क्षेत्र के सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य शिक्षण संस्थानों के आसपास लगातार गश्त और निगरानी कि जा रही है। इस दौरान पुलिस दीदी की टीम छात्र-छात्राओं से संवाद कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को सुन रही है। जिसके बाद पुलिस दीदी के द्वारा छात्राओं को आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में सुरक्षा की भावना पैदा करना और असामाजिक तत्वों पर नजर बनाए रखना है। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.