हाजीपुर, नवम्बर 7 -- छठ घाटों की सफाई और सुरक्षा की तैयारी Hajipur News: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को स्वच्छ, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए वैशाली जिले में छठ घाटों की साफ-सफाई एवं आवश्यक तैयारियां मिशन मोड में संचालित की जा रही हैं। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित प्रमुख एवं स्थानीय छठ घाटों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाकर कचरे का उठाव, झाड़ियों की कटाई, घाटों की सफाई तथा घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों को दुरुस्त करने का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। जलाशयों के आसपास स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही घाटों की सीढ़ियों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। जिला स्तर पर छठ घाटों की तैयारियों का लगातार अनुश्रवण किया जा रहा है। सभी संबंधित अनुमंडल...