हाजीपुर, अगस्त 18 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता बिहार में शराबबंदी कानून के बावजूद वर्दीधारी का सार्वजनिक कार्यक्रम में शराब पीकर डांसर के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो वायरल होने पर पुलिस प्रशासन ने कड़ी कार्रवाई की है। एसपी शुभांक मिश्रा ने एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के आधार पर लालगंज थाना क्षेत्र में तैनात चौकीदार अशोक पासवान को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह मामला लालगंज प्रखंड के मसूदन पकड़ी गांव, वार्ड नंबर 04 का है।

घटना का विवरण बताया गया कि स्थानीय निवासी विनय भगत के घर बीते 10 अगस्त को पुत्र रत्न प्राप्त हुआ था। छठी कार्यक्रम के अवसर पर 15 अगस्त को उनके दरवाजे पर आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था। इस मौके पर लालगंज थाने में तैनात चौकीदार अशोक पासवान का शराब पीने एवं डांसर के साथ अश्लील हरकत करने का वीडियो सोशल म...