Hajipur News: चोरों ने दुकान का शटर काटकर की हजारों रुपए उड़ाए
हाजीपुर, जुलाई 30 -- Hajipur News: राजापाकर । संवाद सूत्र बरांटी थाना क्षेत्र के अजमतपुर गांव में बुधवार की देर रात चोरों ने मुख्य सड़क किनारे स्थित दो दुकानों का शटर काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर पंकज शर्मा के भवन निर्माण सामग्री की दुकान और एक किराना दुकान से नकदी लेकर फरार हो गए। गुरुवार की सुबह दुकानदार जब अपनी दुकान खोलने पहुंचे तो शटर कटा देख उनके होश उड़ गए। भवन निर्माण सामग्री की दुकान के गल्ले से करीब 45 हजार रुपये जबकि बगल की किराना दुकान से लगभग 20 हजार रुपये नकद गायब मिले। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस स्थान पर चोरी हुई, वह थाना से करीब एक किलोमीटर की दूरी पर मुख्य सड़क के किनारे स्थित है। संतोष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.