Hajipur News: चोरों ने करकट काटकर होलसेल किराना स्टोर में की चोरी
हाजीपुर, अगस्त 9 -- Hajipur News: बिदुपुर थाना क्षेत्र के मायाराम हाट-चकसिकंदर मार्ग स्थित विमल जेनरल होलसेल किराना स्टोर में शनिवार की रात चोरों ने दुकान का करकट काटकर अंदर प्रवेश किया और गल्ले में रखे करीब 10 हजार रुपये नकद समेत लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली। घटना की जानकारी रविवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे संचालक विमल राय को हुई। दुकानदार के अनुसार चोर गल्ले में रखी नकदी,सिगरेट के करीब पांच पैकेट समेत अन्य किराना सामान ले गए। खास बात यह है कि इससे एक दिन पहले शुक्रवार की रात भी दुकान के बगल स्थित फल दुकान में चोरी की घटना हुई थी। लगातार दो रात चोरी की घटनाओं से मायाराम हाट के दुकानदारों में भय और आक्रोश है।
दुकानदारों की मांग स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि मायाराम हाट में बड़ी संख्या में लोग दुकानें चलाते हैं। पूर्व ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.