हाजीपुर, सितम्बर 25 -- Hajipur News: बिदुपुर थाना क्षेत्र के रामदौली गांव निवासी रवि रंजन,पिता अजीत कुमार सिंह ने घर में चोरी होने को लेकर थानााध्यक्ष को लिखित शिकायत की है। शिकायत में उन्होंने बताया है कि 21 सितंबर 2026 को करीब सुबह 9:30 बजे वे अपनी पत्नी के साथ घर से बाहर गए थे। घर पर उनके माता-पिता मौजूद थे तथा घर में एक व्यक्ति काम करता था। शिकायतकर्ता के अनुसार,शाम करीब 4 बजे उनकी पत्नी के स्कूल से लौटने पर घर के दूसरे तल्ले के कमरे में सामान बिखरा हुआ मिला और अलमारी का ताला टूटा हुआ पाया गया। जांच करने पर अलमारी से करीब 2 लाख रुपये नकद तथा लगभग 15 लाख रुपये मूल्य के आभूषण गायब मिले। रवि रंजन ने अपनी शिकायत में रौशन पासवान पर चोरी का संदेह जताया है। उनका कहना है कि उक्त व्यक्ति उनके घर पर काम करता था और घर में उसका आना-जाना था। शिकाय...