हाजीपुर, जुलाई 9 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वैशाली जिले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में वैशाली पुलिस ने बुधवार को अलग-अलग मामलों में 30 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि अपहरण कांड में 01, चोरी के कांड में 03 एवं उत्पाद अधिनियम कांड 12 लोगों को गिरफ्तार किया। वही पुलिस ने 14 वारंट एवं 49 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी कर पुलिस ने 23.76 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 76 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। घनश्याम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...