Hajipur News: चोरी समेत अन्य मामले में 32 गिरफ्तार
हाजीपुर, जुलाई 13 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वैशाली जिले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में वैशाली पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामलों 32 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि आर्म्स एक्ट कांड में 03,हत्या का प्रयास कांड में 01,एनडीपीएस एक्ट कांड में 01,चोरी के कांड में 02, उत्पाद अधिनियम कांड 06 एवं अन्य कांड में 04 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। वही पुलिस ने 16 वारंट एवं 163 कुर्की का निष्पादित किया। अवैध मादक पदार्थ के विरोध छापेमारी कर पुलिस ने 40.500 लीटर विदेशी शराब, 45 लीटर देशी शराब एवं 61.49 स्मैक बरामद किया। घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.