Hajipur News: चोरी समेत अन्य मामले में 26 गिरफ्तार
हाजीपुर, अक्टूबर 12 -- Hajipur News: पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर वैशाली जिले में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में वैशाली पुलिस ने रविवार को अलग-अलग मामलों 26 अभियुक्त को गिरफ्तार किया। यह जानकारी पुलिस अधीक्षक शुभांक मिश्रा ने सोमवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास कांड में 03,चोरी के कांड में 01,उत्पाद अधिनियम कांड 12 एवं अन्य कांड में 01 अभियुक को गिरफ्तार किया। वही पुलिस ने 12 वारंट एवं 80 कुर्की का निष्पादित किया। वही पुलिस ने यातायात नियम का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों पर 01 लाख 78 हजार रुपए का जुर्माना लगाया। गिरफ्तार अभियुक्त के पास से पुलिस ने तीन बाइक,एक टेम्पू एवं 3010 रुपया नगद बरामद किया। -घनश्याम कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.