Hajipur News: चोरी गए पिकअप का आठ दिन बाद भी सुराग नहीं
हाजीपुर, अगस्त 28 -- Hajipur News: औद्योगिक थाना क्षेत्र के पासवान चौक स्थित ओवरब्रिज से बीते 20 अगस्त को चोरों ने एक पिकअप की चोरी कर ली थी। जिस पर बाटा कंपनी का सामान लदा था। इस मामले में 08 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं। मालूम हो कि 19 अगस्त को बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के बेदौरा गांव निवासी चेता राय के पुत्र रविंद्र राय पटना से 112 कार्टून सामान लोडकर दरभंगा एवं मधुबनी के लिए निकले थे। जैसे ही रविंद्र राय गाड़ी लेकर पासवान चौक स्थित नए ओवर ब्रिज पर पहुंचे तो वह ओवरब्रिज पर गाड़ी लगाकर पास स्थित एक होटल में खाना खाने के लिए चले गए। जब वह खाना खाकर लौटे तो पिकअप उक्त स्थल से गायब था। जिसे लेकर पिकअप चालक ने औद्योगिक थाने में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई थी। प्राथमिकी दर्ज होने के आठ दिन बाद भी पुलिस के हाथ ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.