हाजीपुर, अगस्त 17 -- Hajipur News: जंदाहा थाना के बेदौलिया गांव के एक घर से चोरी की गई टेलीविजन को बरामद करते हुए एक चोर को पकड़ा गया। चोरी गई बरामद टेलीविजन एवं पकड़ा गया चोर को जंदाहा थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया है। इस मामले में प्रेमनाथ चौधरी ने जंदाहा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस कार्रवाई बताया गया है कि बीते 14 अगस्त की रात्रि में उनके घर से टेलीविजन चोरी हो गई। खोजबीन के दौरान उन्हें पता लगा कि ग्रामीण विश्वजीत कुमार एवं अनीश कुमार ने उनके घर से टेलीविजन चोरी की है। सोमवार को सूचना जंदाहा थाना पुलिस को दी गई। पुलिस द्वारा आरोपी विश्वजीत कुमार को पकड़ा गया। जिसने पुलिस के समक्ष चोरी की घटना स्वीकार करते हुए चोरी की गई टेलीविजन दीपक साहनी के हाथों बेच दिए जाने की बात बताया।

बरामदगी और न्यायिक कार्रवाई दीपक साहनी से मोब...