हाजीपुर, अगस्त 7 -- Hajipur News: भुक्तभोगी और ग्रामीणों के सहयोग से चोरी की समान के साथ चार आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी महुआ थाने के मिर्जानगर गांव से हुई। गिरफ्तार चारों चोरों को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में शुक्रवार को जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि यह भुक्तभोगी और ग्रामीणों के द्वारा बड़ी कामयाबी हासिल की गई है।

गिरफ्तारी की जानकारी महुआ थाने के मिर्जानगर गांव में लक्ष्मण सिंह के घर में भीषण चोरी की घटना हुई थी। चोरी की घटना के बाद भुक्तभोगी ने शक के आधार पर ग्रामीणों के सहयोग से एक चोर को पकड़ा। दबाव बनाने पर वह चोरी की घटना स्वीकार भी किया। चोरी में साथ देने वाले विभिन्न लोगों का नाम भी उगला। इस दौरान सूचना पुलिस को दी गई। जहां पुलिस ने महुआ थाने के मिर्जानगर के मां बेटा रामसरेख गिरि के पुत्र सुधीर कुमार और री...