Hajipur News: चोरी के बाइक के साथ एक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
हाजीपुर, अगस्त 18 -- Hajipur News: सहदेई बुजुर्ग । सं.सू. सहदेई थाना की पुलिस ने थाना क्षेत्र के मजरोही में वाहन चेकिंग के दौरान एक युवक को चोरी के बाइक के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजू कुमार पॉल ने बताया कि रविवार को समय 8:10 बजे मजरोही स्थित कब्रिस्तान के पीछे पक्की सड़क पर वाहन जांच के दौरान बाइक पर सवार एक व्यक्ति सहरिया की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया।
पुलिस की कार्रवाई पुलिस के वाहन जांच अभियान को देखकर वह अपनी बाइक को घुमाकर भागने लगा। जिसे मौजूद पुलिस बल की सहायता से खदेड़कर पकड़ लिया गया। पकड़ाए व्यक्ति से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम प्रमोद कुमार, पिता लगनदेव राय, ग्राम चेचर थाना बिदुपुर बताया। जब उससे बाइक के संबंध में दस्तावेज की मांग की गई, तो उसके द्वारा कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।
...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.