हाजीपुर, अक्टूबर 9 -- तार चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार Hajipur News: बेलसर थाना पुलिस ने चोरी के तार एवं अन्य सामान के साथ एक अंतरजिला चोर सहित तीन चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरी के तार सहित अन्य सामान भारी मात्रा में बरामद किया गया है। पुलिस ने चोरों के पास से 01 महिन्द्रा वैन,एल्युमिनियम की 117 सिल्लियां (लगभग 292.5 किलोग्राम),06 गोलाकार एल्युमिनियम सिल्लियां (लगभग 30 किलोग्राम),एल्युमिनियम तार पिघलाने की भट्टी में प्रयुक्त लगभग 81 किलोग्राम की लोहे की बाल्टी,बिजली के तार के लगभग 600 टुकड़े (लगभग 50 किलोग्राम),लोहे का रॉड लगा करघी-02, लोहे का तावा-01, बेलचा-01, सरसी-02, छोलनी-02, सांचा-05, कोयला-50 किलोग्राम एवं 01 इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद की है। यह जानकारी एसएसपी शुभांक मिश्रा ने प्रेस कांफ्रेंस कर दी। वरीय पुलिस अधीक्षक शुभां...