हाजीपुर, जुलाई 16 -- Hajipur News: राजापाकर थाना क्षेत्र के अल्लीपुर मंझीपुर गांव में मकान का ताला तोड़कर चोरों ने लूटपाट व चोरी की घटना को अंजाम दिया। अल्लीपुर मंझीपुर निवासी राहुल कुमार ने राजापाकर थाने में अपने सौतेले भाई सहित अन्य ग्रामीण लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में बताया कि मेरा सौतेला भाई दीपक कुमार अन्य अज्ञात ग्रामीणों के साथ मेरे आवासीय मकान का ताला तोड़कर मेरे घर में आया और घर में रखे मोबाइल व लगभग तीन लाख रुपए के कीमती सामान चुरा ली तथा अन्य कीमती सामान को तोड़कर बर्बाद कर दिया। जिसकी कीमत लगभग दो लाख रुपए है। वहीं थानाध्यक्ष गौरीशंकर बैठा ने बताया कि आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है,छानबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- Hajipur News: भूमि विवाद को लेकर प्राथमिकी दर्ज -संतोष वर्मा यह भी पढ़ें- Ara ...