Hajipur News: चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार
हाजीपुर, अगस्त 2 -- Hajipur News: बिदुपुर थाने की पुलिस ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गार्ड के बाइक चोरी के मामले में उद्भेदन किया है। पुलिस ने बाइक चोर को बाइक के साथ गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार राजा कुमार सिंह पिता ओम प्रकाश सिंह थाने के बसंतपुर ककरहटा का रहने वाला है। मालूम हो कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात सुरक्षा गार्ड के निजी बाइक को अस्पताल परिसर से चुरा लिया गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोरों के खिलाफ थाना कांड संख्या 361/26 अंकित किया था। अनुसंधान के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने से चोर के चेहरे की शिनाख्त हुई पुलिस ने पता लगाते हुए इस मामले में बसतपुर ककरहटा के राजा कुमार सिंह पिता ओम प्रकाश सिंह को गिरफ्तार किया और उसके निशानदेही पर चोरी की बाइक भी बरामद किया। पुलिस ने आवश्यक पूछताछ के बाद राजा कुमार सिंह क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.