Hajipur News: चेहराकलां में 01 सितंबर को होगी बीस सूत्री की बैठक
हाजीपुर, अगस्त 27 -- Hajipur News: प्रखंड स्तरीय बीस सूत्री समिति की बैठक की तिथि घोषित कर दी गई है। प्रखंड कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार मंगलवार 01 सितंबर 2026 को चेहराकलां प्रखंड परिसर स्थित सद्भावना मंडप भवन में बैठक आयोजित होगी। प्रखंड कार्यालय ने समिति के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सभी संबंधित सदस्यों को बैठक की सूचना दी है। इसके अतिरिक्त, प्रखंड के संबंधित पदाधिकारियों और प्रशासनिक अधिकारियों को भी इसमें शामिल होने के लिए पत्र भेज कर सूचित किया गया है। -अशोक कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.