Hajipur News: चेहराकलां में महज 30 सेकेंड में बुक हो गई 500 बोरी डीएपी खाद, किसान हलकान
हाजीपुर, अक्टूबर 26 -- चेहराकलां में डीएपी खाद की किल्लत Hajipur News: रबी सीजन शुरू होते ही किसानों को खाद के लिए भटकना पड़ रहा है। चेहराकलां स्थित इफको बाजार में सोमवार को जैसे ही 500 बोरी डीएपी खाद आई, मात्र 30 सेकेंड में ही उसकी बुकिंग हो गई। खाद नहीं मिलने से सैकड़ों किसान मायूस होकर लौटे। किसानों का कहना है कि सरकारी/सहकारी केंद्रों पर खाद समय पर नहीं मिल रही है। मजबूरी में उन्हें लाइसेंसी दुकानों से ज्यादा कीमत पर खाद खरीदनी पड़ रही है। बाजार में डीएपी की बोरी 400 रुपये महंगी बेची जा रही है। किसान भारत भूषण,कमल राय, रविंद्र यादव सहित अन्य ने बताया काफी इंतजार बाद खाद आया लेकिन मोबाइल से बुकिंग के चक्कर में तुरंत खाद खत्म हो गई। अब प्राइवेट दुकान से महंगे में लेना पड़ेगा। सभी किसानों के न तो मोबाइल है और है भी तो बुकिंग प्रक्रिया कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.