Hajipur News: चेहराकलां में बीडीओ ने कार्यभार संभाला
हाजीपुर, जुलाई 13 -- Hajipur News: सोमवार को चेहराकलां प्रखंड में नए प्रखंड विकास पदाधिकारी मो.इस्माइल अंसारी ने अपना पदभार संभाला। उन्होंने बताया कि सभी सरकारी विकास योजनाओं सहित खासकर क्षेत्र विकास से संबंधित कार्य को निर्धारित समय के अंदर पारदर्शी रूप से बढ़ावा देना पहली प्राथमिकता होगी। वहीं विभाग द्वारा सौंपे गए विकास कार्यों एवं क्षेत्र से आए जनसमस्याओं का समाधान समयबद्ध तरीके से करने को प्रतिबद्ध रहेंगे। मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने नए बीडीओ का फूलों का माला पहनाकर स्वागत करते हुए पूर्व बीडीओ विनोद कुमार को बुके एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते हुए विदा किया। अशोक कुमार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.