Hajipur News: चेहराकलां में फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ ने की बैठक
हाजीपुर, अगस्त 7 -- Hajipur News: चंद्रा मार्केट चपैठ परिसर में शुक्रवार को फेयर प्राइस डीलर एसोसिएशन संघ के चेहराकलां ईकाई की एक बैठक संपन्न हुई। जिसकी अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष दीपक कुमार ने किया। बैठक में मुख्य रूप से रसूलपुर फतह पंचायत के सलेमपुर डूमरिया गांव में बनकर तैयार राज्य खाद्य निगम की गोदाम को चालू कराने पर बल दिया गया। गोदाम चालू होने से समय से डीलरों को अनाज पहुंचेगा तो लाभुकों के बीच वितरण भी हो पाएगी। गोदाम चालू नहीं होने से गोरौल गोदाम के सहायक प्रबंधक एवं डीएसडी द्वारा मनमानी किया जाता रहा है। जिलाधिकारी से मिलकर नवनिर्मित गोदाम सलेमपुर डूमरिया को चालू कराने पर सहमति जताई गई। बैठक में सचिव राजकुमार, डीलर गणेश पासवान, विनय राय, दशरथ दास, विशनदेव साह, रामानंद भगत, रामानंद राम, उमेश प्रसाद, लक्ष्मीनारायण भगत, पवन, सुजीत, ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.