Hajipur News: चेहराकलां में कटनी को तैयार धान की फसल को लेकर किसान चिंतित
हाजीपुर, अक्टूबर 8 -- Hajipur News: मौसम की बेरूखी में बीते बुधवार की शाम से हथिया नक्षत्र में रुक-रुककर हो रही हल्की बारिश से क्षेत्र के धान उत्पादक किसान चिंतित हैं। खेतों में खड़ी धान की फसल कटनी को तैयार है,लेकिन बारिश के कारण किसान फसल काट नहीं पा रहे हैं। खेतों में धान की बालियां पूरी तरह पककर झुक गई हैं। फोटो में भी साफ देखा जा सकता है कि फसल कटाई के लिए एकदम तैयार है। किसानों का कहना है कि अगर बारिश लगातार होती रही तो पकी हुई धान में नमी आ जाएगी और उससे दाने काले पड़कर खराब हो सकते हैं। ज्यादा पानी पड़ी तो फसल गिरकर सड़ गल कर बर्बाद हो जाएगी। किसान मंसूरपुर हलैया गांव के ललन सिंह,चपैठ के कामेश्वर भगत,जगदीश सिंह, विनोद सिंह ने बताया कि फसल तैयार खड़ी है, बस 2-3 दिन की धूप चाहिए। अधिक बारिश हुई तो सारी मेहनत बेकार चली जाएगी। प्रखंड ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.