हाजीपुर, जुलाई 27 -- Hajipur News: कटहरा थाने की पुलिस ने दो गांवों में छापेमारी करते हुए कार्टन, बोरी बंद एवं झोला में रखे 216 बोतल में 248 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। फरार धंधेबाजों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। छापेमारी गुप्त सूचना पर की गई थी। बताया गया की पुअनि कौशल किशोर सिंह दलबल एवं ग्रामीण पुलिस के साथ रसूलपुर फतह गांव के धर्मेंद्र सहनी ऊर्फ तरकरिया के घर छापेमारी करने पहुंचे। पुलिस गाड़ी देख धर्मेंद्र भागने में सफल रहा। उसके घर के पीछे झाड़ी से तीन प्लास्टिक बोरी एवं एक झोला से करीब 38 बोतल बंद कुल 32 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। वहीं दुसरी ओर सअनि संजर आलम दलबल एवं ग्रामीण पुलिस के साथ रसूलपुर दाऊद नहर पुल के पास छापेमारी की। यहां भी पुलिस गाड़ी आते देख धंधेबाज नितेश कुमार उर्फ नतिया के भागने में सफल रहा। यहां से 08 का...