हाजीपुर, नवम्बर 9 -- Hajipur News: हाजीपुर, संवाद सूत्र केंद्रीय चित्रगुप्त पूजा समिति की ओर से 11 नवंबर को होने वाले चित्रगुप्त पूजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इसको लेकर चित्रगुप्त घाट स्थित श्री श्री 108 बाबा बद्री विशाल चित्रगुप्त मंदिर में समिति के अध्यक्ष डॉ. रंजन के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पूजन की समस्त तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। समिति के अध्यक्ष डॉ. रंजन ने बताया कि इस बार चित्रगुप्त पूजन को भव्य और ऐतिहासिक रूप दिया जाएगा। पूजन में कायस्थ समाज सहित सभी धर्मों के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। बैठक में मंदिर की साज-सज्जा, पूजन मंडप, भव्य कलश यात्रा, प्रसाद वितरण, भजन-कीर्तन, प्रकाश व्यवस्था, साफ-सफाई और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। यह भी पढ़े...