Hajipur News: चार वर्षीय पुत्र के साथ मां लापता, एफआईआर दर्ज
हाजीपुर, जुलाई 17 -- Hajipur News: भगवानपुर थाना क्षेत्र के विशुनपुर वांदे गांव से 04 वर्षीय पुत्र की मां लापता हो गई। इस संबंध में गांव की ही रंजु देवी पति दिलीप सिंह ने भगवानपुर थाना में एफआईआर दर्ज करायी है। दर्ज मामले में कहा गया है कि बीते 13 जुलाई को हमारे घर से बबीता कुमारी अपने चार वर्षीय पुत्र के साथ बिना किसी को कुछ बताए चली गई। काफी खोजबीन एवं रिश्तेदारों के यहां पूछताछ की गई, लेकिन अभी तक कुछ पता नहीं चला है। मुझे संदेह है कि बबीता कुमारी देसरी थाना क्षेत्र के देसरी निवासी राकेश कुमार पिता सुरेन्द्र पासवान के साथ चली गई है। पुलिस महिला एवं उसके चार वर्षीय पुत्र के बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। राजेश मिश्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.