Hajipur News: चाकूबाजी में घायल युवक की इलाज के दौरान पटना में मौत, प्रदर्शन
हाजीपुर, जुलाई 16 -- Hajipur News: सदर थाना क्षेत्र के दिग्घी पूर्वी स्थित रेलवे ढाला के पास बीते मंगलवार को बदमाशों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया था। इलाज के दौरान बुधवार की देर रात पीएमसीएच में उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल बना हुआ है। मृत युवक स्थानीय थाना क्षेत्र के दिग्घी पूर्वी निवासी कल्लू दास के पुत्र जितेंद्र कुमार था।
घटना का विवरण जितेंद्र का शव जैसे ही पटना से गांव पहुंचा। शव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं घटना की सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार, सदर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार, एसआई कुणाल किशोर एवं भारी संख्या में पुलिस बल मृतक के घर पहुंचे। पुलिस ने आक्रोशित लोगों को भरोसा दिलाया। पुलिस ने कहा कि जल्द ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.