Hajipur News: चलती बस से धुआं निकलने से अफरा-तफरी,यात्रियों में मची भगदड़
हाजीपुर, अक्टूबर 22 -- Hajipur News: हाजीपुर-पटना मुख्य मार्ग पर सदर थाना क्षेत्र के बीएसएनल गोलंबर स्थित नए ओवर ब्रिज पर गुरुवार सुबह करीब 9 बजे चलती बस से अचानक धुआं निकलने लगा। धुआं देख बस में बैठे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। सभी यात्री घबराकर बस से उतरकर बाहर निकले और घटना की सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक बस से धुआं निकलना बंद हो गया था। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इस संबंध में बस के खलासी ने बताया कि बस ढोला सरकार से पटना जा रही थी। सदर थाना क्षेत्र के पास नोजल फटने से गाड़ी रेस हो गई,जिसके कारण धुआं निकलने लगा। सभी यात्री घबराकर बस से बाहर निकलने लगे। यात्री को समझा बूझकर शांत कराया गया। घटना की जानकारी बस मालिक को दे दी गई है। -घनश्याम कुमार
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.