Hajipur News: चलती ट्रेन से यात्री का मोबाइल छीनकर बदमाश फरार
हाजीपुर, अगस्त 8 -- Hajipur News: हाजीपुर-मुजफ्फरपुर रेलखंड पर रामाशीष चौक रेलवे ओवरब्रिज के निकट शुक्रवार की रात चलती ट्रेन से अपराधियों ने एक रेल यात्री से मोबाइल छीना और फरार हो गए। मोबाइल छीनने के दौरान रेल यात्री ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की पुलिस एवं सदर थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। घायल रेल यात्री की पहचान गोरखपुर जिले के बोचहा निवासी पंकज कुमार के 17 वर्षीय पुत्र शाश्वत कुमार के रूप में की गई। घटना के संबंध में घायल रेल यात्री ने सदर अस्पताल में मीडिया कर्मियों को बताया कि मुजफ्फरपुर से ट्रेन पकड़ कर हाजीपुर जा रहा था। इसी दौरान रामाशीष चौक रेलवे ओवर ब्रिज के पास चलती ट्रेन से अपराधियों ने मोबाइल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.