हाजीपुर, सितम्बर 20 -- Hajipur News: आरटीपीएस से जुड़े कर्मचारियों के संगठन के चुनाव में चंदन कुमार ने अध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की है। कार्यपालक सहायक,आरटीपीएस के पद पर कार्यरत चंदन कुमार को कुल 76 मत मिले। उन्होंने अध्यक्ष पद के चुनाव में अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रंजीत कुमार को 32 मतों के अंतर से पीछे छोड़ा। चुनाव परिणाम में रंजीत कुमार,कार्यपालक सहायक, प्रधानमंत्री आवास योजना, हाजीपुर को 44 मत प्राप्त हुए। वे अध्यक्ष पद की दौड़ में दूसरे स्थान पर रहे। वहीं रविभूषण पटेल, कार्यपालक सहायक, बिजली विभाग को 37 मत मिले और वे तीसरे स्थान पर रहे। मतगणना पूरी होने के बाद चंदन कुमार के समर्थकों में उत्साह का माहौल रहा। अध्यक्ष पद के लिए हुए मतदान में तीन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। मतदाताओं ने अपने पसंदीदा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान किया। मतग...