Hajipur News: घर में स्टील का काम कर रहे मिस्त्री की करंट लगने से मौत
हाजीपुर, जुलाई 18 -- Hajipur News: गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के महात्मा गांधी सेतु के पाया नंबर दो स्थित तेरसिया गांव में शनिवार को करंट लगने से एक मिस्त्री की मौत हो गई। मृतक मिस्त्री बिदुपुर थाना क्षेत्र के माइल गांव निवासी कालेश्वर पंडित का 30 वर्षीय पुत्र अरविंद कुमार था। बताया गया कि मृतक अरविंद स्टील की रेलिंग लगा रहा था। इसी दौरान बिजली के तार के संपर्क में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर हाल-बेहाल बना हुआ है।
घटना का विवरण मिली जानकारी के अनुसार मृतक अरविंद कुमार तेरसिया गांव निवासी हरिंदर राय के मकान के दूसरे फ्लोर पर स्टील का काम चल रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। साथ में काम कर रहे उज्ज्वल कुमार, मकान मालिक एवं स्थानीय लोगों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.