हाजीपुर, जुलाई 18 -- Hajipur News: भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसुलपुर सोहावन में घर में घुसकर एक महिला के साथ गाली ग्लौज एवं मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीड़ित महिला मांडवी देवी पति स्वर्गीय कृष्णनंदन सिंह ने एफआईआर दर्ज करायी है। दर्ज मामले में पड़ोस के ही निरज कुमार उर्फ विक्की पिता अजीत सिंह पर नशे का सेवन कर घर में घुसकर मारपीट करने एवं गले से दो भर का सोने का चेन छीन लेने का आरोप लगाया गया है। दर्ज मामले मे यह भी कहा गया है कि इस घटना से सपरिवार भयभीत है। मेरे घर में बेटी, पुतोहू रहती है। वह कभी भी अप्रिय घटना घटित कर सकता है। इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया की मामले की छानबीन की जा रही है। - राजेश मिश्रा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...