Hajipur News: घरेलू कलह में डॉक्टर सह ठेकेदार ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
हाजीपुर, नवम्बर 9 -- Hajipur News: हाजीपुर। नगर संवाददाता दीपावली की रात औद्योगिक थाना क्षेत्र के राजपूत कॉलोनी के मकान संख्या 88 में डॉक्टर सह ठेकेदार ने घरेलू विवाद में पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से घर के किचन में घटना को अंजाम दिया। घटना के बाद ठेकेदार अपनी बेटी को लेकर भागना चाह रहा था, लेकिन बेटी ने जाने से मना कर दिया। इसके बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गया। बेटी ने घटना की जानकारी स्थानीय लोगों और पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही औद्योगिक थानाध्यक्ष अरविंद पासवान दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना की जानकारी एफएसएल टीम और वरीय पदाधिकारियों को दी। सूचना पर पहुंची एफएसएक की टीम ने मौके से सैंपल एकत्र किया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मृत महिला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.