हाजीपुर, अक्टूबर 26 -- बंद मकान में चोरी Hajipur News: करताहां थाना क्षेत्र के घटारो गांव में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये मूल्य के जेवरात और नकदी की चोरी कर ली। चोर छत की सीढ़ी वाले कमरे का ग्रिल काटकर घर के अंदर दाखिल हुआ और पेटी, बक्सा, अलमारी में रखे कीमती सामान,आभूषणों के साथ 14 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गया। मिली जानकारी के अनुसार,घटारो मध्य पंचायत के दिलीप साह का बेटा अविनाश कुमार परिवार के साथ कोलकता रहते हैं। पर परिवार के सदस्यों का घर आना-जाना लगा रहता है। इसी का फायदा उठाकर चोरों ने बंद मकान को अपना निशाना बना लिया। सोमवार को जब अविनाश कुमार अपने घर लौटे और ताला खोलकर घर के अंदर गए तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घर के कमरों में सामान बिखरा पड़ा था। जब उन्होंने पीछे की ओर जाकर देखा तो छत की सीढ़ी...