Hajipur News: गोरौल में वृद्धजन दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन
हाजीपुर, अक्टूबर 1 -- Hajipur News: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय बेलवर घाट में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्षता विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य अरविंद कुमार शरण ने करते हुए कहा कि वृद्धजन हमारे समाज की नींव एवं अनुभव के खजाना हैं। उनका सम्मान करना ही हमारी संस्कृति रही है। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने बुजुर्गों के सम्मान में कविता,भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। उपस्थित छात्र-छात्राओं के अलावे शिक्षकों ने भी बुजुर्गों की सेवा और सम्मान का संकल्प लिया। मौके पर शिक्षक अजीत कुमार निषाद,राकेश कुमार,चंदन कुमार,मो.अब्दुल,कुमार प्रभाकर,राजीव कुमार सहित अन्य शिक्षक उपस्थित थे। -शैलेन्द्र पांडेय यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: गोरौल : बुजुर्गों के पास अनुभव का खजाना यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.