हाजीपुर, सितम्बर 10 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के भानपुर बरेवा गांव में देसी शराब के साथ दो कारोबारी को पुलिस ने मौके से गिरफ्तार किया है। बताया गया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि भानपुर बरेवा गांव में दो व्यक्ति देसी शराब रखे हुए है और चोरी से बिक्री कर रहा है। वहां पहुंचा तो पुलिस गाड़ी को देख कर दो लोग भागने लगा,जिसे खदेड़ कर पकड़ लिया गया। पकड़ाए व्यक्ति की पहचान गांव के ही रामदेव राम एवं संजीव कुमार के रूप में किया गया है। जब उसके झोपड़ीनुमा घर की तलाशी ली गई, तो छोटे छोटे पाऊच में पैक ग्यारह लीटर देसी शराब बरामद किया गया। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने शराब बरामदगी की पुष्टी की है। साथ ही दोनों गिरफ्तार शराब कारोबारी को जेल भेजने की बाते कही है। -शैलेन्द्र पांडेय

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...