हाजीपुर, जुलाई 17 -- Hajipur News: थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग जगहों पर सड़क दुर्घटना में तीन व्यक्ति बुरी तरह जख्मी हो गया। सभी जख्मी व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोरौल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर चिकित्सक ने तीनों जख्मी व्यक्ति को अच्छे इलाज हेतु सदर अस्पताल हाजीपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया है कि एक दुर्घटना गंज हाट ओवर ब्रिज के निकट हुई है,जिसमें बेलसर थाने के राममठ गांव निवासी रघुवीर सहनी एवं मुन्ना गिरी दोनों अपने बाइक से घर जा रहा था कि उसके बाइक का संतुलन बिगड़ गया,जिससे वह बीच सड़क पर ही गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गया। वहीं दूसरी दुर्घटना गोरौल के पास हुई है। जिसमें थाने के ही लक्ष्मी नारायणपुर गांव निवासी शिवजी पासवान बुरी तरह जख्मी हो गया वह अपने घर से किसी निजी कार्य से गोरौल चौक आया था। इसी दौरान एक बाइक...